बलिया में बालक का हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में गोली से घायल, गिरफ्तार

0

बलिया में बालक का हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में गोली से घायल, गिरफ्तार

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के आमडारी निवासी शिवम वर्मा हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में आमडारी पकड़ी मार्ग पर मंगलवार की रात को गिरफतार कर लिया। मुठभेड़ में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई जो आरोपी के बाएं पैर में जा लगी। आरोपी के पास से एक तमंचा, दो कारतूस आदि बरामद किया। पुलिस ने घायल को ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी ने अपना नाम व पता प्रतीक वर्मा पुत्र शम्भू वर्मा निवासी आमडारी बताया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि द्वारा बीते 30 नवंबर की शाम मोहल्ले के शत्रुधन वर्मा से तंज कसने का बदला लेने के लिए उनके 10 वर्षीय भतीजा शिवम वर्मा उर्फ यशवंत को बहला फुसलाकर खेत में ले जाकर गड़ही के पानी में डूबा कर हत्या किया। इसके बाद शव को बोरे में रखकर छिपा दिया था। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि शिवम वर्मा की हत्या करने वाले आरोपी को मुठभेड़ में गोली चला गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस के साथ ही पालीथीन में कीचड़ युक्त कपड़ा बरामद किया गया। घायल बदमाश का इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है। मामले में विधिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *