बलिया में गायब हुए बालक का शव बोरी में बंधा मिला

0

बलिया में गायब हुए बालक का शव बोरी में बंधा मिला

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के आमडारी गांव में सोमवार की सुबह एक बालक का शव मृत अवस्था में बोरी में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत बालक की पहचान शिवम वर्मा 10 पुत्र रामजी वर्मा निवासी आमडारी के रूप में की गई। बालक के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
बताया जाता है कि रविवार की रात थाना प्रभारी फेफना को सूचना मिली थी कि रामजी वर्मा का 10 वर्षीय पुत्र शिवम वर्मा उर्फ यशवंत शाम के वक्त घर के सामने खेलते-खेलते कहीं गायब हो गया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने काफी छानबीन की गई। लेकिन उसका अता – पता नहीं चल सका। ग्रामवासियों द्वारा बताया गया कि गांव में दो शादियां थी। सोमवार को बालक का शव आमडारी गांव निवासी प्रेमचंद वर्मा के घर के पीछे बोरी में बंधा हुआ मिला। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर, क्षेत्राधिकारी सदर, फारेन्सिक टीम व स्वाट सर्विलांस टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस बाबत पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि रविवार की शाम खेलते वक्त लापता हो गया था। जिसकी गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार तड़के बोरी में बंधा बालक का शव मिला। घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। मामले का खुलासा के लिए अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर के नेतृत्व में चार टीमों का गठन किया गया है। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *