बलिया में टेंट कारोबारी की बिजली करंट से मौत

बलिया में टेंट कारोबारी की बिजली करंट से मौत
बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के दोथ गांव निवासी टेंट कारोबारी आनंद मौर्य 25 पुत्र राम अवध मौर्य की रविवार देर शाम मौत हो गई।
बताया जाता है कि उभांव थाना क्षेत्र के पतनारी गांव में पारस मौर्य के पुत्र का तिलकोत्सव कार्यक्रम 24 नवंबर को था। इसके लिए टेंट लगाया जा रहा था। आनंद काम को देखने पहुंचा था। परिजनो ने टेंट को ऊंचा करने को कहा। आनंद ने लोहे की पाइप को ऊंचा करना शुरू किया जो ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से सट गया। तेज करंट लगने से वह मौके पर ही गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
