बलिया में भिड़े दो पक्ष, चार घायल

0

बलिया में भिड़े दो पक्ष, चार घायल

बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में रविवार की शाम दो पक्ष भिड़ गए और जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची बैरिया पुलिस ने चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि गोपालपुर गांव निवासी शुभ नारायण तिवारी (60) व धनंजय तिवारी (70) पुत्र स्व. सरजू तिवारी तथा दूसरे पक्ष के भुवनेश्वर तिवारी (60) व रजनीकांत तिवारी (35) सुघर छपरा गांव के पास खेतों में कार्य कर रहे थे। इसी बीच दोनों पक्षों मे कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया और लाठी डंडे चलने लगे। इसमे चारों लोग घायल हो गए। इस बाबत एसआई पन्नालाल ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने चारों घायलों को सोनबरसा पहुंचाया, जहां से चिकित्सको ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *