बलिया में गंगा घाट पर पानी में टेंट व्यवसायी का शव बाईक से बंधा मिला, तीन पर हत्या का मुकदमा

0

बलिया में गंगा घाट पर पानी में टेंट व्यवसायी का शव बाईक से बंधा मिला, तीन पर हत्या का मुकदमा

बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के गंगापुर घाट पर मंगलवार को बाइक से बंधा टेंट व्यवसायी का शव पानी में मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक से रस्सी खोलकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त अजीत कुमार सिंह ( 45 वर्ष) के रूप में परिजनों द्वारा की गई। इस मामले में मृतक के छोटे भाई चंदन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना की जानकारी होते ही भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह समर्थकों के साथ हल्दी थाने पहुंचे और शीघ्र पर्दाफाश करने की बात कही।
तहरीर में मृतक के भाई ने उल्लेख किया है कि मेरा भाई अजीत कुमार सिंह टेन्ट लगाने का व्यवसाय करता है। बीते 22 को हल्दी थाना के मझौवा गांव निवासी अनीश कुमार सिंह पुत्र स्व अरविन्द कुमार सिंह के बहन की शादी मे टेन्ट लगाकर वही पर रुक गया था। सोमवार की रात्रि में कुर्सी और सोफे पर लगे कवर (खोल) को बदलने की बात को लेकर पीयूष कुमार पुत्र सूर्य नारायण सिंह, अनीश कुमार सिंह पुत्र स्व अरविन्द कुमार सिंह और अंकुर सिंह पुत्र स्व अरविन्द कुमार सिंह निवासीगण मझौवा थाना हल्दी बलिया से विवाद हो गया। इसके बाद तीनों ने मिलकर मेरे भाई अजीत कुमार सिंह उर्फ बोधा को मारपीट कर हत्या कर दी और शव को गंगापुर घाट पर ले जाकर उनकी बाइक से बाँधकर नदी में फेंक दिया। जिसका शव 25 को दोपहर मे लोगों द्वारा देखा गया। तहरीर पर पुलिस ने तीनों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज जय। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि मंगलवार को हल्दी थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि गंगापुर घाट पर एक शव उतराया हुआ है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। शव बाइक से बंधा हुआ पाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *