बलिया : 50 बेड वालेआयुष अस्पताल में पानी का संकट

बलिया : 50 बेड वालेआयुष अस्पताल में पानी का संकट
बलिया। चितबड़ागांव स्थित 50 बेड वाले आयुष अस्पताल में पीने का पानी तक का संकट है। मरीज, तीमारदार तथा अस्पताल के स्टाफ खरीद कर पानी से प्यास बुझा रहे हैं।
बताया जाता है कि चितबडा़गांव नगर पंचायत में गाजीपुर मुख्य मार्ग से सटे रेलवे स्टेशन रोड पर 50 बेड का आयुर्वेदिक चिकित्सा केंद्र स्थापित है। यहां क्षेत्र के सुजायत, आशापुर, मिर्ची, बसुदेवा, महरेव, बीबीपुर, बढवलिया, नसीरपुर, अख्तियारपुर, आदि दर्जनों गांवों के सैकड़ों मरीज़ रोजाना इलाज कराने आया करते हैं। अस्पताल के डाक्टरों व अन्य स्टाफ द्वारा बताया जाता है कि इस अस्पताल में पानी की टंकी भी लगाई गई है तथा नगर पंचायत प्रशासन द्वारा एक हैंडपंप भी लगाया गया है। लेकिन आज तक एक बूंद पानी भी नहीं आया। मरीज, तीमारदार व स्टाफ को पानी पीने के लिए खरीद कर लाना पड़ता है।
