बलिया में शराब तस्करी में संलिप्तता के आरोप में चौकी इन्चार्ज व सभी पुलिसकर्मी सस्पेंड
बलिया में शराब तस्करी में संलिप्तता के आरोप में चौकी इन्चार्ज व सभी पुलिसकर्मी सस्पेंड
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शराब तस्करी में संलिप्तता में गोपालनगर चौकी प्रभारी समेत सभी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। रेवती थाना प्रभारी के संलिप्तता की जांच एएसपी कर रहे है। एसपी ने यह कार्रवाई शराब तस्कर व चौकी प्रभारी की व्हाट्सएप चैटिंग व वीडियो वायरल होने पर क्षेत्राधिकारी बैरिया फहीम कुरैशी की जांच रिपोर्ट पर की है।
बताया जाता है कि जनपद में बिहार से सटे रेवती, बैरिया, दोकटी, दुबहड़, मनियर और नरहीं क्षेत्र में शराब, पशु समेत कई तरह की तस्करी जोरो पर होती है। हालांकि कभीकभार पुलिस कार्रवाई भी करती है। लेकिन यह नाकाफी होता है क्योंकि इसमें अंदरखाने डिलिंग भी होती है। इस बीच, गोपाल नगर चौकी प्रभारी व शराब तस्करों के बीच व्हाट्सएप चैटिंग वायरल हो गई। शराब तस्करी से सम्बंधित वीडियो सामने आते ही पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच सीओ से कराई। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर एसपी ने गोपालनगर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुभेन्द्र सिंह के साथ ही गोपालनगर चौकी के समस्त पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। अग्रिम विभागीय जांच तथा थानाध्यक्ष रेवती की भूमिका की जांच अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर द्वारा की जा रही है।
