बलिया से ट्रैक्टर-ट्राली से बिहार जा रहा 70 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

0

बलिया से ट्रैक्टर-ट्राली से बिहार जा रहा 70 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बलिया। दुबहड़ पुलिस ने सोमवार को तस्करी कर बिहार ले जाए शराब की खेप को पकड़ लिया। बिहार निवासी युवक ट्रैक्टर-ट्राली से अंग्रेजी शराब ले जा रहा था। बताया जाता है कि दुबहड़ पुलिस सोमवार को चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे अंडरपास, बसरिकापुर के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली को रोककर जांच की गई। तलाशी में अलग अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब की 70 पेटियों में 180 एमएल वाले कुल 3360 पाउच थे। पुलिस ने मौके से रोहित कुमार पुत्र लक्ष्मण महतो निवासी फुलवरिया, पोस्ट फेरूसा, थाना गोरखा, जिला सारण, बिहार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में दुबहड़ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *