बलिया में बर्थडे की फोटोग्राफी को बुला लूटे कीमती कैमरे
बलिया में बर्थडे की फोटोग्राफी को बुला लूटे कीमती कैमरे
बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के जितौरा पुलिया के पास बर्थडे पर फोटोग्राफी का आर्डर देकर बदमाशों ने कैमरामैन को
बुला कर उसका कैमरा व बाइक लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
बताया जाता है कि सहतवार थाना क्षेत्र के नई बस्ती चांदपुर निवासी अरुण कुमार वर्मा ने बांसडीह कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते गुरुवार की शाम उनके पास बुकिंग के लिए फोन आया था। कॉलर ने शुक्रवार को जन्मदिन समारोह की वीडियोग्राफी के लिए 53डी व 56डी कैमरा लेकर जितौरा आने को कहा। इसके बाद वह अपने साथी आलोक राजभर के साथ वहां जाते समय जितौरा पुलिया के पास सुनसान रास्ते पर पहले से घात लगाए 3 से 4 बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और छेड़खानी का झूठा आरोप लगाकर मारपीट करते हुए हेलमेट से हमला कर दिया। इसके बाद वे दोनों को जबरन अकोल्ही की तरफ ले जाने लगे। इसी दौरान एक युवक बाइक से कूदकर शोर मचाने में सफल रहा। इसी बीच बदमाशों ने उसके दो कीमती कैमरे छीन भाग निकले। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
