बलिया में डंपर ने दो भाइयों रौंदा, मौत
बलिया में डंपर ने दो भाइयों रौंदा, मौत
बलिया। नरही थाना क्षेत्र के भरौली गांव के पास बुधवार की शाम डंपर की चपेट में आने से बाईक सवार दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने डंपर को कब्जे ले लिया है। मृतक दुबहर थाना क्षेत्र के मोहन छपरा निवासी गोधन के पुत्र बताए जा रहे है। बताया जाता है कि मृतक बाइक से बलिया आ रहे थे।
