बलिया में सीडीओ ने निर्माणाधीन पुलों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

0

बलिया में सीडीओ ने निर्माणाधीन पुलों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

बलिया। मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने सोमवार को बलिया–बिहार को जोड़ने वाले तीन निर्माणाधीन व अधूरे पुलों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम के अधिकारी तथा स्थानीय ग्रामवासी भी रहे।
निरीक्षण के समय विगत वर्षों में आई बाढ़ तथा उससे हुए कटान के कारण कार्य में उत्पन्न बाधाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। कटान की गंभीर स्थिति को देखते हुए आगामी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। आबादी को सुरक्षित रखने को प्रोटेक्शन वाल निर्माण के लिए अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिया। उन्होंने निर्माणाधीन सेतुओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए निर्माण सामग्री के सैंपल प्रयोगशाला में भेजकर जांच कराने के निर्देश भी दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि गंगा एवं घाघरा नदी में बाढ़ से होने वाले कटान को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जाए, ताकि स्थानीय आबादी एवं भूमि को पूर्ण रूप से सुरक्षित रखा जा सके।
सीडीओ ने गंगा नदी पर शिवपुर घाट से सेतु निर्माण, ⁠घाघरा नदी पर चाँदपुर के सामने सेतु का निर्माण, घाघरा नदी पर ख़रीद दरौली घाट पर सेतु का निर्माण का जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *