बलिया में लूटकांड के छह आरोपी गिरफ्तार

0

बलिया में लूटकांड के छह आरोपी गिरफ्तार

बलिया। गड़वार पुलिस ने रविवार की रात जंगली बाबा मोड़ व झींगुड़ी चट्टी से लूटकांड के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं उनके कब्जे से लूट के सामानों को भी बरामद किया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम व पता क्रमशः राजा अली पुत्र मो सलीम निवासी खलासी मोहल्ला थाना मॉडल थाना जिला बक्सर बिहार, अखिलेश सोनी पुत्र शिवजी सोनी निवासी मोहल्ला बढ्ढा थाना सिकन्दरपुर जिला बलिया, ऋषभ शर्मा पुत्र राजू शर्मा निवासी ज्योति चौक बक्सर थाना मॉडल थाना जिला बक्सर बिहार, भरत पाण्डेय पुत्र राधेश्याम पाण्डेय निवासी ज्योति चौक नहर कालोनी थाना मॉडल थाना जिला बक्सर बिहार, आर्यन सोनी उर्फ छोटू पुत्र बृजेश कुमार सोनी निवासी डमनपुरा थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया व आलोक सोनी उर्फ बिट्टू पुत्र अर्जुन सोनी निवासी डमनपुरा थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया बताया।
बता दें कि बीते तीन नवम्बर को थाना गड़वार पर वादी द्वारा तहरीर दिया गया कि मैं दो नवम्बर की शाम रतसर से अपनी दुकान बन्द करके घर जा रहा था। जैसे ही कुकुरभुक्का गाँव के पास पहुंचा कि बाइक सवार बदमाशों ने मेरा बैग व पाँच हजार रुपये व चाँदी की चेन छीन कर भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *