बलिया में ट्रेलर से टकराई कार, एक की मौत, दो गंभीर

0

बलिया में ट्रेलर से टकराई कार, एक की मौत, दो गंभीर

बलिया। रसड़ा-मऊ मार्ग पर गढ़िया रेलवे क्रासिंग के पास बुधवार की रात खड़े ट्रेलर में कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद कार में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक समेत दो गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि परिजन उन्हें इलाज के लिए मऊ ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई।
बताया जाता है कि गाजीपुर जिले के पिहुली गांव निवासी मतीउर्रहमान उर्फ सोनू (25), मुजाहिद खां (24) व कार चालक इश्तियाक अहमद उर्फ बिट्टू (26) कार से किसी काम से मऊ गए हुए थे। रात में रसड़ा होकर गांव के लिए लौट रहे थे। जैसे ही गढ़िया रेलवे क्रासिंग के पहुंचे कि पहले से बंद रेलवे फाटक के पास खड़े ट्रेलर में टकरा गए। जिसमें कार चालक समेत तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को वहां से सीएचसी ले जाया गया, जहां पर अस्पताल के डाक्टरों ने जांच के बाद मतीउर्रहमान उर्फ सोनू को मृत घोषित कर दिया। जबकि चालक इश्तियाक व मुजाहिद की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने बलिया रेफर कर दिया। सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजन घायलों को इलाज के लिए मऊ लेकर चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *