बलिया में चोरी की पांच बाइक संग तीन गिरफ्तार, तमंचा- कारतूस बरामद

0

बलिया में चोरी की पांच बाइक संग तीन गिरफ्तार, तमंचा- कारतूस बरामद

बलिया। बांसडीह कोतवाली पुलिस ने सोमवार की देररात तीन बाइक चोरों को मैरीटार चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक, एक तमंचा, दो कारतूस बरामद किया। पूछताछ में पकड़े गए चोरों ने अपना नाम व पता क्रमशः कृष्णा कुमार पुत्र बीरवल राम निवासी कुम्हिया, रितेश कुमार भारती पुत्र राजनरायन राम निवासी कुम्हिया तथा मो इमरान अंसारी पुत्र मो इजरायल अंसारी निवासी कुम्हिया बताया।
गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया। पकड़े गए चोरों के विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों में मुकदमा दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *