बलिया में बोलेरो पेड़ से टकराई, चार की मौत, एक गंभीर

0

बलिया में बोलेरो पेड़ से टकराई, चार की मौत, एक गंभीर

बांसडीह क्षेत्र के पर्वतपुर–घेराई मार्ग पर हुआ हादसा

बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के पर्वतपुर–घेराई मार्ग पर मंगलवार की देरशाम एक बोलेरो पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतना जोरदार था कि मौके पर ही तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही बांसडीह प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजवाया। जहां से गंभीर रूप से घायल दो युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कला निवासी राजा कुमार 18 पुत्र विजय कुमार अपने दोस्त सत्यम 20, दिवाकरपुर के विकास 21, अभिषेक 18 व अनिश 21 के साथ अपने मामा के यहां घेराई गांव अपने बोलेरो से गया हुआ था। वहां से लौटते वक्त पर्वतपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार होने के कारण बोलेरो पेड़ से टकरा गई। टक्कर से बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और तीन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल अनीश पुत्र राजकुमार की वाराणसी में इलाज के वक्त मौत हो गई। जबकि अभिषेक जीवन और मौत से जूझ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *