बलिया : पुलिस ने मुठभेड़ में पशु तस्कर को किया गिरफ्तार
बलिया : पुलिस ने मुठभेड़ में पशु तस्कर को किया गिरफ्तार
बलिया। नरही पुलिस ने बुधवार की रात में नसीरपुर मठ के पास हुई मुठभेड़ में आत्मरक्षार्थ गोली चला एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया। गोली पशु तस्कर के पैर में लगी। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
पूछताछ में उसने अपना नाम व पता अजय पत्थरकट्टा पुत्र सुभाष सिल्पकार निवासी कोठवा जलालपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ बताया। आरोपी के पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किया गया। बताया जाता है कि घायल पशु तस्कर बुधवार को ट्रक नंबर में 24 पशुओं को क्रूरता पूर्वक लादकर वध के लिए बिहार लेकर जा रहा था। पुलिस कुतुबपुर उजियार में ट्रक को रोक कर चेक रही थी कि आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि नरही पुलिस ने नसीरपुर मठ के पास हुई मुठभेड़ में गोली चलाकर पशु तस्कर को गिरफ्तार किया। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। आगे की कार्रवाई जारी है।
