बलिया में कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या, मुकदमा दर्ज
बलिया में कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या, मुकदमा दर्ज
बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के महलीपुर गांव में शनिवार की रात बदमाशों ने कुल्हाड़ी से वार कर युव की जान ले ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।ज
मृतक के पिता ने तहरीर में उल्लेख किया है कि शनिवार की रात मेरा लड़का चन्दन कुमार अपने डेरा से घर आ रहा था। घर के सामने पुलिया के पास घात लगाकर बैठे गांव निवासी दो व करम्मर निवासी एक युवक ने चन्दन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चंदन की चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो बदमाश भाग निकले। घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत सीओ बांसडीह जयशंकर मिश्रा ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
