बलिया में गैस सिलेंडर लदे ट्रक के धक्के से बाइक सवार की मौत

0

बलिया में गैस सिलेंडर लदे ट्रक के धक्के से बाइक सवार की मौत

बलिया। नरहीं थाना क्षेत्र के सोहांव गांव के सामने शनिवार को गैस सिलेंडर लदे ट्रक के धक्के से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के हरदयालपुर गांव निवासी कृष्णा राजभर 30 बाइक से भरौली की ओर जा रहा था। जैसे ही सोहांव गांव के सामने पहुंचा कि भरौली की ओर से आ रहे गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी नरहीं पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *