बलिया में फर्जी आईपीएस बन धोखा देने वाला गिरफ्तार

0

बलिया में फर्जी आईपीएस बन धोखा देने वाला गिरफ्तार

बलिया। दोकटी पुलिस ने फर्जी आईपीएस बनकर धोखे से शादी करने वाले को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। आरोपी के कब्जे से खाकी टेरिकाट वर्दी, एक लैनर्याड, सफेद धातु स्टार, सफेद धातु अशोक स्तम्भ, एक आईडी कार्ड, दो आधार कार्ड और एक टैबलेट बरामद किया गया है।
फर्जी आईपीएस की पत्नी को अपने आईपीएस पति पर शक हुआ। पति के असलियत की जानकारी होने पर पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि कूटरचित पहचान पत्र तैयार कराकर सुधीर कुमार राम को आईपीएस अधिकारी बताया गया और प्रार्थिनी की शादी धोखे से कराई गई। पति से पूछे जाने पर हमें प्रताड़ित किया जाने लगा। यही नहीं भद्दी-भद्दी गालियां व जान से मारने की धमकी दिया जाने लगा। वहीं खिलाफ जाने पर मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दिया गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *