बलिया में नगरा एसओ समेत तीन एसआई लाइन हाजिर, आठ एसओ भी बदले
बलिया में नगरा एसओ समेत तीन एसआई लाइन हाजिर, आठ एसओ भी बदले
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पांच निरीक्षक, नौ उपनिरीक्षकों समेत 16 पुलिस कर्मियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। इसमें एक थानाध्यक्ष और एक चौकी इंचार्ज समेत तीन एसआई लाइन हाजिर किए गए हैं। एसपी ने सिकंदरपुर थाना के एक हेड कांस्टेबल व एक कांस्टेबल को भी लाइन हाजिर किया है।
एसपी ने एसओ नगरा अजय कुमार त्रिपाठी, चौकी प्रभारी इब्राहिमपट्टी रामअनुज व थाना फेफना के एसआई अशोक कुमार शुक्ला को लाइन हाजिर किया है। इसके अलावा एसपी ने सिकंदरपुर थाना के हेड कांस्टेबल विनोद कुमार व कांस्टेबल आयुष सिंह को भी लाइन हाजिर किया है।
एसपी ने एसओ सिकंदरपुर प्रवीण कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक बांसडीह, प्रभारी निरीक्षक बांसडीह राकेश कुमार को अपराध शाखा, प्रभारी निरीक्षक बैरिया मूलचंद्र चौरसिया को प्रभारी निरीक्षक सिकंदरपुर, प्रभारी अपराध शाखा विशेष जांच प्रकोष्ठ त्रिनेत्र सेल विपिन सिंह को प्रभारी निरीक्षक बैरिया, थानाध्यक्ष रेवती संजय मिश्रा को थानाध्यक्ष नगरा, थानाध्यक्ष गड़वार राजेश बहादुर सिंह को थानाध्यक्ष रेवती, थानाध्यक्ष भीमपुरा हितेश कुमार को थानाध्यक्ष गड़वार बनाया है। पुलिस लाइन से राजेंद्र प्रसाद सिंह को प्रभारी निरीक्षक हल्दी बनाकर भेजा गया है। प्रभारी जन सूचना अखिलेश चंद्र त्रिपाठी को थाना अध्यक्ष भीमपुरा बनाया है। इसी तरह पुलिस लाइन से एसआई महेंद्र कुमार को प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ त्रिनेत्र सेल, गणेश पांडेय को थाना फेफना
व सरीमन सोनकर को चौकी प्रभारी इब्राहिमपट्टी बनाया गया है।
