बलिया में ददरी मेला का कार्य प्रारंभ, अफसरों को टीम ने किया निरीक्षण

बलिया में ददरी मेला का कार्य प्रारंभ, अफसरों को टीम ने किया निरीक्षण
मिट्टी लेवलिंग और भूमि चिन्हांकन शुरू
बलिया। ददरी मेला कार्तिक पूर्णिमा के दिन से प्रारंभ हो रहा है। प्रशासन पूर्ण रूप से उसके भव्य आयोजन के लिए कटिबद्ध है।
भूमि पर विभिन्न स्थानों को चिन्हित किया गया है, जिसमें भारतेन्दु मंच, झूला, फूड कोर्ट, दुकानें, लकड़ी बाजार, शौचालय, कंट्रोल रूम, पुलिस बूथ, बिजली ट्रांसफॉर्मर आदि शामिल हैं। इन स्थानों की चिन्हीकरण प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।
टीम को निर्देशित किया गया है कि मिट्टी कार्य, प्रकाश व्यवस्था और पथविकल्प को आगामी दो दिनों में चिन्हित किया जाए, ताकि इसके बाद दुकानों की स्थापना का कार्य आरंभ हो सके।
इस बार मेले में विशेष व्यापारी सहायता केंद्र की स्थापना की जाएगी और साथ ही विभिन्न स्थानों पर पुलिस चौकियां स्थापित की जाएंगी।
प्रशासन ददरी मेला के भव्य आयोजन के लिए पूरी तरह से समर्पित है। इस मौके पर सीडीओ ओजस्वी राज के साथ ही मुख्य राजस्व अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर आदि रहे।
