बलिया में सड़क हादसा: एक युवक की मौत, दो घायल

0

बलिया में सड़क हादसा: एक युवक की मौत, दो घायल

बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए।
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के खरौनी गांव के गड़ही टोला निवासी दीपेश सिंह 22 तथा खरौनी के ही फिरंगी टोला निवासी लालजी यादव 24 सोमवार की रात विषौली गांव से खरौनी लौट रहे थे। टीएस बंधा पर सुवरहा गांव से कुछ दूर एक पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में दीपेश व लालजी गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को सीएचसी बांसडीह पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दीपेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल लालजी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने लालजी को वाराणसी रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दीपेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर, सोमवार की देर रात ही बांसडीह कस्बा के वार्ड नं. 11 निवासी अशोक प्रजापति एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। अशोक बांसडीह कचहरी स्थित ब्रह्म बाबा स्थान और दुर्गा मंदिर पर बने छठ पूजा पंडाल के लिए जेनरेटर और टेंट लगाए थे। देर रात वह कचहरी से जेनरेटर बंद कर वापस पैदल ही घर आ रहे थे, तभी सड़क पर किसी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। आनन फानन में मौजूद लोगों ने घायल अशोक को सीएचसी बांसडीह पहुंचाया, जहां घायल की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से गंभीर हालत देख वाराणसी रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *