बलिया के बेल्थरारोड क्षेत्र के पूर्व विधायक समेत दो लोग बीयर के साथ बिहार में गिरफ्तार

बलिया के बेल्थरारोड क्षेत्र के पूर्व विधायक समेत दो लोग बीयर के साथ बिहार में गिरफ्तार
बलिया। बिहार में विधान सभा चुनाव में प्रचार के लिए गए बेल्थरारोड क्षेत्र के पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया सेसमेत दो लोगों को शुक्रवार की रात बिहार के बेतिया स्थित मंगलपुर बांध पर तीन कैन बीयर के साथ एसएसबी ने गिरफ्तार कर थाने को सुपुर्द कर दिया। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के कारण यह मामला राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
बताया जाता है कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मंगलपुर बांध के बरियारपुर चेकपोस्ट पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान मजिस्ट्रेट विकास कुमार की मौजूदगी में एसएसटी (स्टैटिक सर्विलांस टीम), एसएसबी और पुलिस बल जांच में लगे हुए थे। इसी बीच गोपालगंज की ओर से आ रही काले रंग की कार को रोका गया। तलाशी के दौरान कार की डिक्की में रखे एक ट्रॉली बैग से (500 मिलीलीटर) के तीन कैन बरामद हुए। मौके पर मौजूद पुलिस ने कार में सवार पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया पुत्र संजय प्रसाद कन्नौजिया निवासी जमुआ, जिला बलिया और उनके साथ मौजूद एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया।
