बलिया में स्व जगदीश सिंह पहलवान की स्मृति में चेतक प्रतियोगिता

बलिया में स्व जगदीश सिंह पहलवान की स्मृति में चेतक प्रतियोगिता
रूबी किन्नर के घोड़ों ने मचाया तहलका
बलिया। स्व जगदीश सिंह पहलवान की स्मृति में रविवार को चितबड़ागांव मोड़ के पास चेतक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें किन्नर रुबी (जनपद कुशीनगर) के घोड़ों की धूम रही।

हर वर्ष की तरह स्व जगदीश पहलवान की स्मृति में चितबड़ागांव के बलिया बक्सर तिराहे के पास चेतक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें यूपी के साथ साथ बिहार के दर्जनों घोड़ों ने भाग लिया। प्रथम चक्र छक्कडी( छोटे घोड़ो) की रेस हुई। इसमें रुबी किन्नर का घोड़ा प्रथम, बिट्टू यादव भोजपुर बिहार का द्वितीय तथा विशाल यादव चंदौली का घोड़ा तीसरे स्थान पर रहा। इसी तरह दो दांत वाले घोड़े की दौड़ में अजय सिंह बक्सर का घोड़ा प्रथम, रुबी किन्नर का द्वितीय तथा शिवम राय नरही का घोड़ा तृतीय रहा। अंत में पट्ठा घोड़ों की रेस में रुबी किन्नर कुशीनगर का घोड़ा प्रथम, अजय सिंह बक्सर का घोड़ा द्वितीय, रणजीत सिंह बलिया का घोड़ा तृतीय तथा अजय सिंह बक्सर का घोड़ा चतुर्थ स्थान पर रहा। चेतक प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद नीरज शेखर की पत्नी शुषमा शेखर ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले घोड़े के मालिक को फ्रीज, द्वितीय को वासिंग मशीन व तृतीय को वाटर कूलर देकर सम्मानित किया। आयोजकी स्व जगदीश सिंह पहलवान के पौत्र विवेक सिंह व आशीष ने सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर किया।

सात घोड़े लेकर पहुंची थी रूबी किन्नर
बलिया। कुशीनगर की रुबी किन्नर के घोड़ों ने चेतक प्रतियोगिता में खूब तहलका मचाया। वह सात घोड़े लेकर आई थीं। रूबी ने बताया कि उनके पास 36 घोड़े हैं। उन्हें घोड़े रखने का शौक है।
