बलिया में महापर्व डाला छठ पर व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

0

बलिया में महापर्व डाला छठ पर व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

बलिया।आस्था के महापर्व डाला छठ पूजा में सोमवार को व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। व्रती महिलाएं अपने परिवार संग नजदीक के नदी और पोखरा घाट जाकर विधि विधान से पूजन अर्चन किया और शाम होते भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया।

नहाय खाय, खरना के बाद सोमवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने शाम होते ही व्रती महिलाएं अपने परिवार संग छठ घाट रवाना हुई। रवानगी के समय चारों ओर कांच ही बांस के बहंगिया बंगही लचकती जाए…आदि गीतों से माहौल गूंज उठा। छठ घाट पर आस्था के साथ पूजा अर्चन करने के बाद महिलाओं ने अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया। फिर सभी लोग अपने अपने घरों को लौट गए। मंगलवार की सुबह उदयाचल सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व पूर्ण होगा।

डीएम एसपी ने लिया छठ घाटों का जायजा
लोक आस्था के छठ महापर्व को देखते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने थाना कोतवाली के प्रमुख छठ घाटों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने महापर्व को शांति पूर्वक सम्पन्न कराये जाने को ड्यूटी में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश भी दिया। उन्होंने छठ घाटों की सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण एवं महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा जैसे सभी बिंदुओं को परखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *