बलिया में युवक की मौत के बाद एनएच जाम करने वाले छह नामजद व 30 अज्ञात पर मुकदमा

0

बलिया में युवक की मौत के बाद एनएच जाम करने वाले छह नामजद व 30 अज्ञात पर मुकदमा

दो दिन पहले नरही थाना क्षेत्र के अमाव मोड़ पर हुआ था हादसा

बलिया। नरहीं थाना क्षेत्र के एनएच स्थित अमाव मोड़ पर बीते रविवार की देरशाम एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने युवक को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुचलने के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला था जिसे पुलिस ने बिहार के बक्सर से पकड़ा था। उधर, कुछ लोगों ने शव को एनएच पर रख कर जाम लगा दिया। इस मामले में नरही पुलिस ने छह नामजद और 25 से 30 अज्ञात लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई एसआई ज्ञान प्रकाश तिवारी की तहरीर पर हुई है।
बता दें कि नरही थाना क्षेत्र के गोविन्दपुर गांव निवासी अमरजीत यादव पुत्र रामचंद्र यादव बीते रविवार को बच्चों के लिए पटाखा खरीदने अमाव मोड़ पर आया था। खरीदकर घर जा रहा था कि बलिया से बक्सर की तरफ से जा रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे कुचल दिया। अमरजीत की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के ग्रामीणों ने शव रख कर एनएच को जाम कर दिया था। अब नरही पुलिस ने एनएच जाम करने में भूमिका निभाने वाले सरयां निवासी राहुल राय पुत्र शिवजी राय, अमाव निवासी गोलू राय पुत्र मनोज राय, गोविंदपुर निवासी बलवन्त यादव, विनय यादव, शिवजी यादव व लाली यादव के साथ ही 25 से 30 अज्ञात लोगों पर बीएनएस की धारा 189(2), 221, 126 (2), 352, 351(2) ले अलावा
राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम 8B व
दंडविधि (संशोधन) अधिनियम की धारा 7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *