बलिया:एसपी ने दो थाने के चार पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर

बलिया:एसपी ने दो थाने के चार पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बैरिया थाने के तीन तथा सहतवार थाने के एक पुलिस कर्मी को लाइन हाजिर कर दिया है।
बैरिया थाने से तीन आरक्षी सोनू यादव, अखिलेश यादव और सोनू यादव को लाइन हाजिर किया गया है। सहतवार थाने के मुख्य आरक्षी पतिराम चौरसिया को भी पुलिस लाइन भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन से बैरिया थाने के लिए नई तैनती की है।
मुख्य आरक्षी सतीश कुमार दूबे, महेन्द्र प्रताप यादव और आरक्षी महेन्द्र सरोज को बैरिया थाने में तैनात किया गया है। सहतवार थाने पर मुख्य आरक्षी सतीश कुमार गौड़ को नई तैनाती दी गई है।
