बलिया में विद्युत करंट से युवक की मौत

0

बलिया में विद्युत करंट से युवक की मौत

बलिया। एनएच स्थित हल्दी चट्टी पर बाइक रिपेयरिंग की दुकान पर मिस्त्री का काम करने वाले एक युवक की रविवार को विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी। इस घटना से युवक के घर-परिवार में कोहराम मच गया।
बताया जाता म है कि सीताकुंड निवासी अभिषेक प्रसाद (20) पुत्र विनोद प्रसाद हल्दी चट्टी पर बाइक रिपेयरिंग की दुकान पर मिस्त्री का काम करता था। रविवार की सुबह अभिषेक दुकान पर काम करने आया और गुमटी में घुसकर सामान निकालने लगा। इसी बीच विद्युत करंट की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। आनन -फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *