बलिया का युवक करता था विभिन्न प्रदेशों में ठगी, गिरफ्तार

0

बलिया का युवक करता था विभिन्न प्रदेशों में ठगी, गिरफ्तार

बलिया। नगर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को बस स्टैंड चौराहे के पास से विभिन्न राज्यों में ठगी करने के आरोपी अर्पित दुबे पुत्र स्व विपुल दुबे निवासी मिश्र नेवरी को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस ने उसके विरूद्ध कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।
शहर के बेदुआ निवासी मौसम कुमार शर्मा पुत्र ओम प्रकाश शर्मा ने बीते 27 अगस्त को प्रार्थना पत्र दिया कि मेरा मित्र मिश्र नेवरी निवासी अर्पित दुबे पुत्र स्व विपुल दुबे द्वारा मेरे मोबाइल नंबर तथा मेरी ईमेल आईडी का उपयोग करके 1xbet पर यूजर आईडी बनाया तथा उसका दुरूपयोग किया। इसकी कोई भी जानकारी मेरे पास नहीं है। अर्पित दुबे द्वारा मेरे बैंक आफ बड़ौदा के खाता में कई बार पैसे मंगवाए। जिसके कारण खाता को होल्ड किया गया है। उसके द्वारा बताए गए यूपीआई पर मुझसे पेमेंट कराते थे। अर्पित दुबे मेरे बचपन का मित्र है इसलिए उसके विश्वास में आकर मैने अपना मोबाईल नंबर, ईमेल व खाता नंबर दे दिया। मेरे द्वारा साइबर सेल में जाकर जब अपने खाते की जाँच करायी तो पता चला कि मेरे खाते पर मध्य प्रदेश से शिकायत दर्ज है। जिसका प्रयोग अर्पित दूबे द्वारा किया गया है। मुझे ऐसा प्रतीत होता है कि अर्पित दुबे एक फ्राड किस्म का लड़का है। मुझे विश्वास में लेकर मेरे साथ धोखा किया है। इसके बाद साइबर क्राइम जनपद बलिया में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया गया कि मैं ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम वर्ष 2022 से ओला इलेक्ट्रिक (स्कूटी) कस्टमर सर्विस प्रोवाइडर के नाम पर कॉल करके अन्य प्रदेशों से धन उगाही का कार्य करता आ रहा हूं। मुझे डाटा मेल आता था, मेल पर बताए गए निर्देशों का पालन करता था। इसमें जो भी लाभ होता था उसे अपने दोस्त के खाता में भेजवाता था। पुलिस की जांच में आरूपी एक मोबाइल से करीब 10 सिम कार्ड का प्रयोग करता था। जिस पर भिन्न-भिन्न प्रान्तों से एनसीरपी पोर्टल पर करीब 41 फाइनेन्सियल फ्रॉड की शिकायतें दर्ज करायी गयी है। जिसमें से करीब 10 लाख रुपए तक का फ्राड होना पाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *