बलिया से तस्करी को जा रहा 13.39 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, वाहन मालिक पर मुकदमा

0

बलिया से तस्करी को जा रहा 13.39 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, वाहन मालिक पर मुकदमा

बलिया। बैरिया पुलिस ने सोमवार को डिग्री कालेज के पास से 173 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया। जिसकी कीमत 13 लाख 39 हजार 920 रुपए बताई जा रही है। जब वाहन का ई-चालान ऐप पर जांच की गई तो वाहन स्वामी का नाम सोनू कुमार पुत्र योगेंद्र ग्राम व मोहल्ला जगदीशपुर थाना कोतवाली जनपद बलिया पाया गया। इसके बाद पुलिस ने एमवी एक्ट के तहत वाहन को सीज कर दिया। वहीं वाहन स्वामी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई।
बैरिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि डिग्री कालेज की तरफ से पिकअप वाहन अंग्रेजी शराब लादकर जयप्रकाश नगर की तरफ जा रहा है।पुलिस ने तत्काल डिग्री कालेज के पास पहुंची जहां पिकअप से कुछ लोग शराब की पेटी उतार रहे थे जो पुलिस की गाड़ी देखकर भाग गए। पुलिस ने वाहन को सीज तथा वाहन मालिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *