बलिया में जल निगम (नगरीय) के प्रभारी एक्सईएन बर्खास्त, 33.45 लाख की रिकवरी भी

0

बलिया में जल निगम (नगरीय) के प्रभारी एक्सईएन बर्खास्त, 33.45 लाख की रिकवरी भी

बलिया। जल निगम (नगरीय) के सहायक अभियंता व प्रभारी अधिशासी अभियंता अंकुर श्रीवास्तव को सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाए जाने पर सेवा से बर्खास्त कर दिया है। इसके साथ ही 33 लाख 45 हजार 256 रुपए वसूली का भी आदेश किया है। इसको विभाग में खलबली मच गई है।
अंकुर श्रीवास्तव पर आरोप था कि उन्होंने बिना शासनादेश और उच्चस्तरीय अनुमोदन के सात फर्मों को 50 लाख रुपए की निर्माण सामग्री उपलब्ध करा दी। इस संबंध में शिकायत के बाद मामले की शुरूआती जांच जिले के सीडीओ ने डीडीओ से कराई थी। आरोप था कि स्टोर से लाखों का सामान चहेते फर्म को दिया है। जांच में शिकायत की पुष्टि हुई थी और रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। इस मामले में प्रभारी अधिशासी अभियंता को बीते 21 अगस्त को निलंबित किया गया था। विभागीय जांच रिपोर्ट आने के बाद शासन ने उन्हें बर्खास्त करने के साथ ही गबन की गई राशि की वसूली का आदेश भी जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि अंकुर श्रीवास्तव ने प्रभारी अधिशासी अभियंता रहते हुए वित्तीय नियमों की धज्जियां उड़ाई। उन्होंने न तो शासनादेश की प्रतीक्षा की और न ही सक्षम प्राधिकारी से अनुमति ही ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *