बलिया में दो निरीक्षकों का तबादला, योगेंद्र बहादुर बने रसड़ा कोतवाल

बलिया में दो निरीक्षकों का तबादला, योगेंद्र बहादुर बने रसड़ा कोतवाल
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने दो निरीक्षकों का तबादला किया है। इसमें रसड़ा कोतवाल रहे विपीन सिंह को कोई नहीं दी गई है जबकि निरीक्षक योगेन्द्र बहादुर सिंह को पुलिस लाइन से रसड़ा कोतवाली की कमान सौंपी गई है। जनहित एवं प्रशासनिक हित में स्थानान्तरित निरीक्षकों को एसपी ने आदेश का अनुपालन तत्काल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
बता दें कि योगेन्द्र बहादुर सिंह को कुछ दिनों पहले बलिया शहर कोतवाली से लाइन हाजिर किया गया था।
