बलिया में राज्यमंत्री व जिलाधिकारी ने बाढ़ पीड़ितों को वितरण किए राहत किट

0

बलिया में राज्यमंत्री व जिलाधिकारी ने बाढ़ पीड़ितों को वितरण किए राहत किट

बलिया। राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी एवं जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को तहसील बांसडीह के अंतर्गत ग्राम चांदपुर चकबिलियन टोला एवं दुबेछपरा में बनाए गए रिंग बांध से नाव बोट से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। बाढ़ पीड़ितों से पूछताछ की राहत सामग्री, पेयजल, पशुओं के लिए भूसा, चिकित्सा एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है उसका लाभ मिल रही है। बाढ़ पीड़ितों ने अवगत कराया कि यह गांव 800 की आबादी है जिसमें 150 घर बाढ़ से पीड़ित है यहां पर बिजली आपूर्ति की समस्या है उन्होंने निर्देश दिए की बाढ़ समाप्त होने के बाद विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई 26 सामानों का राहत किट चकबिलियन टोला के 33 बाढ़ पीड़ित परिवारों को वितरण किया गया। उन्होंने एसडीएम बांसडीह को निर्देशित किया कि बाढ़ से जो गांव का कटान हो रहे हैं उस गांव को चिन्हित किया जाए। निरीक्षण में सीडीओ ओजस्वी राज, एसडीएम बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी, तहसीलदार बांसडीह नितिन कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *