बलिया में स्कूल बस और ट्रक में टक्कर, कई छात्र घायल

0

बलिया में स्कूल बस और ट्रक में टक्कर, कई छात्र घायल

बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के पटपर गांव के पास गुरुवार की अपरान्ह वैसहा गांव में संचालित एक कॉन्वेंट स्कूल की बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने बचाव कार्य किया। सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों के साथ पुलिस भी पहुंच गई।
बताया जाता है कि स्कूल बस छात्रों को लेकर वापस लौट रही थी, तभी सामने से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दिया। बस में लगभग 50 छात्र सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकालकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। कई छात्रों की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *