बलिया में मंडी सचिव व सहायक सचिव घूस लेते गिरफ्तार

0

बलिया में मंडी सचिव व सहायक सचिव घूस लेते गिरफ्तार

व्यापारी से लाईसेंस बनाने के लिए मांगा था रिश्वत

बलिया। एंटी करप्शन ब्यूरो आजमगढ़ की टीम ने बुधवार को नवीन मंडी के सचिव धर्मेंद्र सिंह और सहायक सचिव ओमप्रकाश को 21 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। व्यापारी से शिकायत मिलने के बाद हुई है।
चितबड़ागांव निवासी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मैं लाइसेंस बनवाने के लिए मंडी समिति में गया था। सहायक ओम प्रकाश ने 26 हजार रुपए की मांग की। जबकि प्रक्रिया में इतना खर्च नहीं होता। मैंने सभी दस्तावेज पूरे कर लिए थे, इसके बावजूद कहा गया कि पैसे नहीं दोगे तो लाइसेंस नहीं बनेगा। तब मैंने रिश्वतखोरी को उजागर करने की ठानी और एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया। बताया कि तय समय के अनुसार वह पैसे लेकर मंडी परिसर पहुंचे। जहां पहले से तैनात एंटी करप्शन टीम फोन लाइन पर संपर्क में थी। जैसे ही राजीव ने इशारा किया, टीम ने दोनों अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद एंटी करप्शन टीम दोनों अधिकारियों को लेकर कोतवाली पहुंची जहां भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *