बलिया के दो मंदिरों में चोरी, मां कमलेश्वरी भवानी के चांदी की मुकुट-करधनी गायब

0

बलिया के दो मंदिरों में चोरी, मां कमलेश्वरी भवानी के चांदी की मुकुट-करधनी गायबबलिया। फेफना थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात दो अलग-अलग गांवों के मंदिरों को निशाना बनाया और बड़ी चोरी को अंजाम दिया। इससे पुलिस के रात्रिकालीन गस्त की पोल खुल गई। बताया जाता है कि मिड्ढा गांव स्थित गोरथाना के पोखरा पर मां कमलेश्वरी भवानी मंदिर से चोरों ने मां की चांदी का मुकुट और करधनी चोरी कर ली। वहीं, अगरसंडा गांव में पंचायत भवन के पास स्थित मंदिर से भी चोर घंटा उठा ले गए। सोमवार की सुबह दोनों घटनाओं की जानकारी होने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों स्थानों पर छानबीन शुरू कर दी। मिड्ढा गांव में गोरथाना के पोखरा पर स्थित मां कमलेश्वरी भवानी मंदिर पर सोमवार की सुबह पहुंचे ग्रामीणों की नजर सामान गायब होने पर पड़ी तो इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना फेफना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मंदिर के आसपास छानबीन की। पुलिस ने ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही चोरों के आने-जाने के संभावित रास्तों का भी पता लगाने का प्रयास किया। उधर, इसी रात फेफना थाना क्षेत्र के अगरसंडा गांव में भी चोरी की दूसरी घटना सामने आई। पंचायत भवन के पास स्थित मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया और वहां लगा घंटा चुरा लिया। सोमवार को ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। एक ही रात थाना क्षेत्र के दो अलग- अलग गांवों में मंदिरों को निशाना बनाए जाने से ग्रामीणों में चिंताव और आक्रोश है। पुलिस दोनों घटनाओं की जांच में जुटी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। मंदिर से चोरी हुए सामान की बरामदगी और घटना में शामिल लोगों तक पहुंचने के लिए पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *