बलिया में भैंस से टकरा कर सड़क पर गिरा युवक, ई रिक्शा ने कुचला, मौत

0

बलिया में भैंस से टकरा कर सड़क पर गिरा युवक, ई रिक्शा ने कुचला, मौत

बलिया। बांसडीह-मनियर मार्ग पर सोमवार की शाम नारायनपुर चट्टी के पास भैंस से टकराकर बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गया। इसी बीच गुजर रही ई रिक्शा मे युवक को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव निवासी सचिन चौहान 28 एलआईसी प्रीमियम प्वाइंट पर कलेक्शन एजेंट का कार्य करता था। बांसडीह स्थित एलआईसी दफ्तर से कार्य निपटाकर वह अपने गांव जा रहा था। नारायनपुर चट्टी पर अचानक भैंस सामने आ गई जिससे वह असंतुलित हो गया और बाइक भैस में टकरा गई और वह गिर पड़ा। इसी बीच, पीछे से आ रही ई-रिक्शा ने उसको कुचलते हुए उसी के ऊपर पलट गई।
हादसे में सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे बांसडीह सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए रेफर करने की तैयारी कर रहे थे, तब तक उसने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *