बलिया में सड़क हादसे में प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक की मौत

बलिया में सड़क हादसे में प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक की मौत
बलिया। चिलकहर-टीकादेवरी मार्ग पर स्थित सहदेश और मटिंही के बीच
शनिवार की सुबह स्कूल जाते समय ट्रैक्टर के धक्के से एक प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक की मौत हो गई। हादसे की सूचना से घर-परिवार में कोहराम मच गया।
बताया जाता है की चिलकहर ब्लाक के हरिहरपुर निवासी गुप्तेश्वर नाथ यादव 58 शिक्षा क्षेत्र सोहांव के प्राथमिक विद्यालय बीबीपुर बढ़वलिया पर बतौर प्रधानाध्यापक तैनात थे। वे शनिवार की सुबह स्कूल जा रहे थे, तभी हादसे के शिकार हो गये। सूचना पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। प्रधानाध्यापक की असामयिक मौत पर शिक्षकों ने दुःख व्यक्त किया है।
