बलिया में रेलवे लाइन पार करते समय साइकिल सवार किशोर की मौत
बलिया में रेलवे लाइन पार करते समय साइकिल सवार किशोर की मौत
बलिया। रसड़ा-फेफना रेल मार्ग पर क्षेत्र के उरदैना गांव के पास शुक्रवार की शाम को रेलवे लाइन पार करते समय साइकिल सवार गाजीपुर जिले के बरेसर थाना क्षेत्र के सिखिठिया मठ निवासी किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि गाजीपुर जिले के सिखिठिया मठ निवासी अरविंद राजभर 16 पुत्र दीनानाथ राजभर साइकिल से अपनी मौसी के घर उरदैना गांव जा रहा था। वह गांव के समीप पहुंच कर रेलवे लाइन पार कर रहा था। इस दौरान सूरत से छपरा जा रही ताप्ती गंगा ट्रेन आ गई जिसकी चपेट में आकर किशोर की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर आरपीएफ और कोतवाली पुलिस पहुंच गई। उधर, किशोर के परिजन और रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए।
