बलिया में बाइक-साइकिल टकराई, पिकअप ने बाइक में मारी टक्करअधेड़ की मौत, बाइक सवार गम्भीर

बलिया में बाइक-साइकिल टकराई, पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर
अधेड़ की मौत, बाइक सवार गम्भीर
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के नसीराबाद पेट्रोल पंप के पास बुधवार की सुबह बाइक सवार साइकिल में टक्कर मार दी। इसी बीच पिकअप ने
बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिसमें साइकिल और बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां अधेड़ को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि बाइक सवार का प्राथमिक उपचार कर वाराणसी रेफर कर दिया। मृतक की शिनाख्त रविंद्र पटेल 55 पुत्र घनश्याम पटेल निवासी नसीराबाद थाना फेफना के रूप में की गई। जबकि घायल बाइक सवार बैरिया थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर निवासी सुमित शाह 25 पुत्र अजय कुमार शाह के रूप में की गई। पिकअप की टक्कर तेज होने से बाइक के परखचे उड़ गए थे।
