बलिया में दोबारा चौकी प्रभारी बने गणेश पांडेय नपे, दो सिपाही भी सस्पेंड, एसओ सेफ क्यों

0

बलिया में दूसरी बार कोरंटाडीह चौकी प्रभारी बने गणेश पांडेय नपे, दो सिपाही भी सस्पेंड

हेड कांस्टेबल ने वीडीओ वायरल कर एसओ नरही के सेफ होने पर उठाया सवाल

बलिया। यूपी-बिहार की सीमा पर स्थित कोरंटाडीह पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक गणेश पांडेय, हेड कांस्टेबल गणपत राम और आरक्षी प्रवीण कुमार की शराब तस्करों के साथ संलिप्तता मिलने पर एसपी ओमवीर सिंह ने सस्पेंड कर दिया है। गणेश पांडेय को पांच माह पहले
दूसरी बार यहां पोस्टिंग मिली थी। जबकि कोरोना काल में कोरंटाडीह में तैनाती के दौरान तस्करी को नाव पर लदे शराब संग वीडियो वायरल होने पर तत्कालीन एसपी ने कार्रवाई की थी। उधर, कोरंटाडीह चौकी के निलंबित हेड कांस्टेबल ने वीडीओ वायरल एसओ नरही के बच जाने पर सवाल उठाया है।
बताया जाता है कि कोरंटाडीह चौकी के पुलिसकर्मियों ने मंगलवार की देरशाम छह पेटी शराब के साथ दो बाइक सवार युवकों को उजियार के पास से पकड़ा था। चौकी प्रभारी दोनों को लेकर थाने गए। वहां एक युवक को पुलिस ने छोड़ दिया, जबकि दूसरे को शराब के साथ चालान कर दिया। इसकी जानकारी एसपी ओमवीर सिंह को लगी तो उन्होंने मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी कृपाशंकर को सौंपी। उनकी जांच जांच में सामने आया कि बिना उच्चाधिकारी को संज्ञान दिए कार्रवाई की गई। शराब तस्करों के साथ चौकी प्रभारी और पुलिसकर्मियों की संलिप्ता भी सामने आई। इसके बाद एसपी ने तीनों को सस्पेंड कर दिया। उधर, निलंबित पुलिसकर्मी वीडीओ वायरल कर बताया है कि हमने तो दो शराब तस्कर को पकड़ा, थाने से छोड़ दिया गया तो एसओ नरही पर कार्रवाई क्यों नहीं?
बता दें एक वर्ष पहले एडीजी वाराणसी पीयूष मोर्डिया व तत्कालीन डीआईजी आजमगढ़ वैभव कृष्ण ने अवैध वसूली कांड का खुलासा किया तो पूरी कोरंटाडीह पुलिस चौकी को निलंबित कर दिया गया था। तत्कालीन एसओ नरही समेत कईयों को जेल जाना पड़ा। लेकिन इस कार्रवाई के कुछ दिनों के बाद से ही स्थिति फिर पहले की तरह हो गई। नरही थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से पशु तस्करी, शराब तस्करी, अनाज तस्करी हो रही है। अब तो एनएच पर बालू ले जाने वाले ट्रकों से भी वसूली होने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *