बलिया में बाईक की टक्कर से महिला व बालिका की मौत
बलिया में बाईक की टक्कर से महिला व बालिका की मौत
बलिया। सहतवार-बांसडीह रोड मार्ग पर सोमवार को रघुनाथपुर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक महिला और एक बालिका की मौत हो गयी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। सूचना परए पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं हादसे की जानकारी होते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
बताया जाता है कि रेवती थाना क्षेत्र के तुलसी छपरा गांव निवासी कन्हैया यादव अपनी सात वर्षीय बेटी परी व पत्नी के साथ बाइक से बलिया की ओर जा रहे थे। वहीं रघुनाथपुर गांव निवासी वकील पासवान की पत्नी पूनम 35 मुख्य सड़क को पार कर रहीं थी। तेज रफ्तार बाइक ने पूनम को टक्कर मार दिया। इसमें पूनम व बाइक सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पंहुचाया। जहां डाक्टरों ने पूनम व परी को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक सवार कन्हैया व पत्नी को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कारवाई में जुट गयी।
