बलिया में ट्रैक्टर ट्राली से टकरा कर कार सवार की मौत

0

बलिया में ट्रैक्टर ट्राली से टकरा कर कार सवार की मौत

बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के बलिया मार्ग पर स्थित गैस एजेंसी गोदाम के पास सड़ौली मोड़ पर रविवार की देरशाम ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर कार सवार युवक की मौत हो गई।
गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र अंतर्गत माईचवर निवासी संग्राम सिंह (25) पुत्र स्व. मांधाता सिंह अपने ननिहाल रसड़ा से सटे चिंतामणिपुर में रहता था। रविवार की रात कार से वह रसड़ा आ रहा था, तभी उसकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। हादसे में संग्राम गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि चालक बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल संग्राम को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *