बलिया में खुले शौच टैंक ने ली बालक की जान

बलिया में खुले शौच टैंक ने ली बालक की जान
बलिया। रेवती नगर के वार्ड नम्बर सात में शनिवार की शाम एक बालक पास स्थित खुले शौच टैंक में जा गिरा। इससे उसकी जान चली गई।
बताया जाता है कि वार्ड नम्बर सात निवासी राकेश गुप्ता का तीन वर्षीय पुत्र शौर्य शनिवार की देरशाम खेलते वक्त घर के बाहर पड़ोसी हीरालाल के शौचालय टैंक में गिर गया। इस टैंक के ढक्कन को सफाई कराने के लिए खोला गया था। घटना से अनजान परिवार के लोगो ने गुमशुदगी समझ कर काफी देर तक शौर्य की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। टैंक में देखा गया तो शौर्य उसी में मृत पड़ा था। बालक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मच गया।
