बलिया में ग्रामीणों ने खोला शराब तस्करी का राज, नरही पुलिस की खुली पोल

0

बलिया में ग्रामीणों ने खोला शराब तस्करी का राज, नरही पुलिस की खुली पोल

बलिया। नरही थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर चट्टी बुधवार की दोपहर बाइक पर शराब की पेटी लादकर बिहार ले जा रहे शराब तस्कर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शराब को कब्जे में लेते हुए आरोपी को थाने ले गई।
बताया जाता है कि लंबे समय से नरही थाना क्षेत्र के कोटवां नारायनपुर से लेकर कोट अंजोरपुर तक चप्पे चप्पे पर शराब तस्करी कर बिहार भेज जाता है। इससे कोरंटाडीह चौकी व नरही पुलिस को हर महीने लाखों का चढ़ावा मिलता है। इसके अलावा नरही थाना क्षेत्र में 50 से अधिक स्थानों पर गांजा की दुकाने भी पुलिस के संरक्षण में चलता है। इसको लेकर अब ग्रामीणों का गुस्सा बाहर आने लगा है। बताया जाता है कि बुधवार की दोपहर लक्ष्मणपुर- कथरियां मार्ग पर ग्रामीणों ने शराब तस्कर को रोक लिया और पेटी खोल कर देखा तो उसमें अंग्रेजी शराब के साथ कई ब्रांड की शराब पेपर में लपेट कर रखा गया था। ग्रामीणों द्वारा पूछने पर तस्कर ने बताया कि यह शराब 25 हजार की है जो लक्ष्मणपुर में स्थित शराब दुकान से खरीद कर डुमरांव बिहार ले जा रहा था। ग्रामीणों ने शराब तस्कर को पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची नरही पुलिस ने शराब को कब्जे में लेते हुए शराब तस्कर को थाने लेकर चली गई। अब सवाल उठता है कि नरही पुलिस की नाक के नीचे शराब तस्करी का गोरखधंधा कैसे चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *