बलिया में बाईक की आमने सामने की टक्कर, युवक की मौत

0

बलिया में बाईक की आमने सामने की टक्कर, युवक की मौत

बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के बैजनाथ छपरा चांद दीयर में मंगलवार की रात दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार धूम्र राज चौधरी के पुत्र जसवंत चौधरी को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें मऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की शिनाख्त गुमानी डेरा निवासी अरुण शाह पुत्र विश्वकर्मा शाह के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *