बलिया में गाड़ी पलटने से चालक की मौत

0

बलिया में गाड़ी पलटने से चालक की मौत

बलिया। सहतवार से गोरखपुर जा रही एक फोर्स गाड़ी गुरुवार को मनियर मुख्य मार्ग पर पलट गई। इसमें चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पिपरपाती गांव निवासी हरेराम गोंड 50 के रूप में हुई है।
हरेराम सहतवार से गोरखपुर की ओर जा रहे थे। मनियर थाना के जगन्नाथ पुरी नई बस्ती चट्टी के पास अचानक एक साइकिल सवार बालक सड़क पर आ गया। बालक को बचाने के प्रयास में हरेराम ने वाहन मोड़ा। इससे फोर्स असंतुलित होकर सड़क पर पलट गई। वाहन करीब 10 मीटर तक घिसटती चली गई। फोर्स वाहन दाहिनी ओर पलटने से हरेराम का शरीर सड़क पर रगड़ गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया। वहां से उन्हें बलिया सदर अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *