बलिया में किशोरी के फांसी लगाने के मामले ने पकड़ा तूल, चार पर मुकदमा

0

बलिया में किशोरी के फांसी लगाने के मामले ने पकड़ा तूल, चार पर मुकदमा

बलिया। नरही थाना क्षेत्र के टुटुवारी गांव में शुक्रवार को एक किशोरी साड़ी के फंदे से लटकती मिली थी। इस मामले ने शनिवार को तूल पकड़ लिया। परिजनों ने हत्या करने का आरोप गांव के ही चार लोगों पर लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि नरही थाना के टुटुवारी निवासी विजय राम का घर गांव के पश्चिम की ओर है। शुक्रवार को परिवार से सभी लोग खेतों में काम करने गए थे जबकि विजय की 14 वर्षीय पुत्री निशा घर पर अकेली थी। जब परिवार के लोग पहुंचे तो निशा झोपड़ी में साड़ी के फंदे से लटकी मिली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। लेकिन शनिवार को मामले ने तूल पकड़ लिया। परिजन चार लोगों पर मुकदमा दर्ज की मांग करते हुए शव के अंतिम संस्कार नही करने पर अड़ गए। सूचना पर एएसपी, सीओ समेत अन्य पुलिस अफसरों भी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। अधिकारियों ने समझा बुझा कर देरशाम शव को अंतिम संस्कार अपनी देख रेख में करवाया।
बताया जाता है कि कुछ माह पहले एक महिला के दुष्कर्म के मुकदमे में किशोरी गवाह थी। किशोरी के परिजनों ने इन्हीं आरोपियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया यह भी जाता है की इन्हीं आरोपियों में से एक ने किशोरी के शव लटकने की जानकारी 100 नंबर पुलिस को दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *