बलिया में किशोरी ने लगाई फांसी, मौत
बलिया में किशोरी ने लगाई फांसी, मौतबलिया। नरही थाना क्षेत्र के टुटुवारी गांव में शुक्रवार को एक किशोरी ने साड़ी का फंदा बनाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर लिया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के समय परिजन खेत में काम करने गए हुए थे।बताया जाता है कि नरही थाना के टुटुवारी निवासी विजय राम का घर गांव के पश्चिम की ओर है। शुक्रवार को परिवार से सभी लोग खेतों में काम करने गए थे जबकि विजय की 14 वर्षीय पुत्री निशा घर पर अकेली थी। जब परिवार के लोग पहुंचे तो बीच निशा झोपड़ी में साड़ी के फंदे से लटकी मिली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत नरही थानाध्यक्ष नदीम फरीदी ने बताया कि मृतका के पिता से तहरीर प्राप्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
