बलिया: सरोजनी सिंह की पुण्यतिथि पर किशोरियों को लगाया गया सर्वाइकल कैंसर से बचाव को वैक्सीन

0

बलिया: सरोजनी सिंह की पुण्यतिथि पर किशोरियों को लगाया गया सर्वाइकल कैंसर से बचाव को वैक्सीन

बलिया। अपनी मां स्वर्गीय सरोजनी सिंह की 10वीं पुण्य तिथि पर शनिवार को एजुकेशनल एण्ड सोशल वेलफेयर सोसाइटी, रतसर कला के बैनर तले रतसर कला ग्राम पंचायत की निवर्तमान ग्राम प्रधान व जिला भाजपा महिला मोर्चा की सचिव स्मृति सिंह की ओर से किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव को निशुल्क वैक्सीन कैंप का आयोजन किया गया।
स्मृति सिंह व दीप्ती सिंह ने देश मे फैल रहे सर्वाइकल कैंसर जिसके कारण प्रतिवर्ष सिर्फ भारत मे ही 65 हजार से अधिक महिलाये अपनी जान गवा देती हैं। भारत मे हर वर्ष 1.25 लाख से अधिक मामले सिर्फ सर्वाइकल कैंसर के मिल रहे हैं। इसके प्रति आम लोगो को जागरूक करने व टीकाकरण के लिए प्रेरित करने का अभियान चलाया है और इससे बचाव के लिए सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन, जिसे HPV (ह्यूमन पेपिलोमावायरस) वैक्सीन भी कहा जाता है जो सर्वाइकल कैंसर और अन्य HPV से संबंधित कैंसर और बीमारियों से बचाने में मदद करती है का निशुल्क वैक्सीन 9 से 14 वर्ष की बालिकाओ को रतसर कला स्थित अपने पैतृक आवास शारदा सदन मे कैम्प लगाकर लगवाया। उक्त अवसर पर उपस्थित लोगो ने पुर्व ब्लाक प्रमुख गड़वार स्वर्गीय अखंडानन्द सिंह की पत्नी स्वर्गीय सरोजनी सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। स्मृति सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रो में आज भी सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता का बहुत ही अभाव है और इस महंगे वैक्सीन के निशुल्क टीकाकरण के लिए बच्चियो को लगवाने मे भी लोग हिचक रहे हैं। कहा कि जिनको भी अपनी 9 से 14 वर्ष उम्र की बालिकाओ को निशुल्क वैक्सीनेशन कराना है वो आधारकार्ड के साथ उनसे सम्पर्क कर सकते हैं। प्रतिवर्ष कैंसर पिडित महिलाओ के लिए बाल दान करने के साथ अपनी बडी बहन के साथ देहदान कर चुकी स्मृति सिंह ने कहा कि अपने मां- पिता की पुण्यतिथि तथा अन्य मौको पर प्रतिवर्ष स्वास्थ्य शिविर व बालक- बालिकाओ के जागरूकता के लिए विभिन्न शिविर का आयोजन करती रहती है। इस मौके पर तथा उनकी बडी बहन तृप्ति सिंह, दीप्ति सिंह तथा रतसर इंटरकालेज के प्रबंधक मुक्तानन्द सिंह के अलावा अमन, मदन, कमलेश, सुनील आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *